News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वासुदेव बलवंत फड़के और कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 17 फ़रवरी । सशस्त्र क्रांति के उद्घोषक स्व.वासुदेव बलवंत फड़के और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज मंगलवार को पुण्यतिथि है। इस मौके पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वासुदेव बलवंत फड़के को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा- आदि स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय वासुदेव बलवंत फड़के जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए कोली, भील तथा धांगड़ समुदाय को एकत्र किया और संगठन रामोशी स्थापित किया। उन्होंने पुणे नगर को अपने नियंत्रण में लेकर स्वतंत्रता की जागृति को सुदृढ़ता प्रदान की।

एक अन्य संदेश में माध्यम से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने लिखा- जननायक, भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका सरल, सहज और सौम्य व्यक्तित्व और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply