News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

बार बार नशा तस्करी में शामिल महिला तीन माह के लिए निवारक हिरासत में

धर्मशाला, 19 फ़रवरी । चिट्टे सही अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की आरोपिता राजकुमारी को न्यायालय ने माह के लिए निवारक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं। उक्त आरोपी महिला बार बार नशा तस्करी में शामिल रही है। पालमपुर के विन्द्रावन निवासी, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के विरूद्ध थाना पालमपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित चार मामले पंजीकृत हैं, जिनमें उसके कब्जे से चरस, गांजा तथा हेरोइन/चिट्टा जैसी नशीले पदार्थ की बरामदगी की गई थी। बार-बार गिरफ्तारी एवं जमानत पर रिहा होने के बावजूद आरोपिता द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी की गतिविधियां जारी रखी गई।

पुलिस एवं अन्य खुफिया रिपोर्टों से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपिता क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति और वितरण में सक्रिय रूप से संलिप्त है, जिससे विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य एवं समाज की शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उसकी गतिविधियों को रोकना सार्वजनिक हित एवं जन-सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक पाया गया।

जिस पर पुलिस द्वारा आरोपिता राजकुमारी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत निवारक हिरासत के सम्बन्ध में प्रोपोजल तैयार करके उच्चाधिकारियों के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया था। इसी आधार पर आरोपिया राजकुमारी को तीन माह की अवधि के लिए जिला जेल कांगड़ा स्थित धर्मशाला में निरुद्ध किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

Leave a Reply