News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

फिजि‍क्स वाला और टेंडरहार्ट स्कूल के बीच पार्टनरशि‍प की औपचारिक घोषणा

रांची, 04 फ़रवरी । शैक्षणिक संस्था फिजि‍क्स वाला के नेशनल स्कूल हेड विजय शुक्ला और टेंडरहार्ट स्कूल तुपूदाना के चेयरमैन सुधीर तिवारी के बीच बुधवार को पार्टनरशिप की औपचारिक घोषणा की गई।

टेंडरहार्ट स्कूल स्‍थि‍त सभागार में खास तौर पर कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित आशीर्वचन समारोह के बीच दोंनों के बीच पार्टनरशि‍प का ऐलान किया गया। इस अवसर पर टेंडरहार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने कहा कि विद्यालय ने बीते वर्षों में राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और अब फिज़िक्स वाला के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ आईआईटी, नीट, क्लैट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप और आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की।

मौके पर फिजि‍क्स वाला के नेशनल स्कूल हेड विजय शुक्ला ने कहा कि फिजि‍क्स वाला–टेंडरहार्ट पार्टनरशिप का उद्देश्य विद्यालय के एकेडमिक एक्सीलेंस को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। आने वाले समय में फिज़िक्स वाला के अनुभवी शिक्षक टेंडरहार्ट स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करेंगे।

शैक्षणिक ढांचे और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए बधाई देते हुए अभिभावकों से कहा कि परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी होती है। विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर प्रकाश डाला।

मौके पर फिज़िक्स वाला के सुधांशु अग्रवाल, डॉ राज सिंह, अरुणेश झा, पीयूष, टेंडरहार्ट स्कूल की उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित अन्‍य माैजूद थे।

Leave a Reply