धनबाद में 14 मार्च से आईसीएल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
रांची, 15 फरवरी । इंडियन कॉन्फेडेरेशन ऑफ लेबर (आईसीएल) की सीडब्ल्यूसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगामी 14 मार्च से धनबाद में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी आईसीएल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव के कारण पूर्व निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब नई तिथि निर्धारित करते हुए 14, 15 और 16 मार्च को बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल धनबाद में ही होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 मार्च को देशभर से पदाधिकारी धनबाद पहुंचेंगे। 15 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। 16 मार्च को प्रतिनिधिमंडल बाबाधाम में दर्शन-पूजन करेगा। 17 मार्च को बैठक के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों का प्रस्थान होगा।
दिनेश सोनी ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि पर समय से धनबाद पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।————-