News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

एनटीपीसी अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

हजारीबाग, 07 फ़रवरी । केरेडारी कोयला खनन परियोजना में कार्यरत एनटीपीसी के अधिकारी विश्वजीत सिंह को उनके स्थानांतरण, कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर परियोजना परिसर में एक सादे लेकिन गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके सहकर्मियों ने भाग लिया। सभी ने सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों को याद किया। सहकर्मियों ने कहा किवे कर्मचारी और स्पॉटिंग कर्मियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रवैया रखते थे, जिससे कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहा। विदाई समारोह में उपस्थित कर्मियों ने उन्हें झारखंड के प्रतीक शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं माैके पर सिंह ने भी सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केरेडारी परियोजना में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

इस अवसर पर विकास लागुरी, दीपक, राहुल कुमार, यसवंत ओझा, कन्हैया प्रसाद, पंकज,किरण सहित परियोजना के कई अधिकारी, कर्मचारी और पॉटिंग कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply