News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

कर्रा में रोजगार मेला का आयोजन,22 कंपनियों ने भाग लिया

खूंटी, 18 फ़रवरी । कर्रा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर के तत्वावधान में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।रोजगार मेला में लगभग 22 कंपनियों का स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी और विशिष्ट अतिथि खूंटी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खां उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्रा प्रखंड युवाओं के रोजगार मेला सुनहरा मौका दे रहा है। उनके घर व प्रखंड तक 22 कंपनियों बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने लिए पहुंची हैं। बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि युवाओं को उनके योगदान व कौशल के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने कि बात कहीं गयी। रोजगार मेला में ऑन द स्पॉट ऑफ़र लेटर दिया गया। मंच के माध्यम से बताया कि गया कि 25 फरवरी को तोरपा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी रोजगार मेला आयोजन किया जाएगा, जिसमें छुटे हुए लोग भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेला में ब्रेजा फाउंडेशन रांची, प्रेम संस बजाज,एल एल पी रांची, विज़न इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एस आई एस इंडिया लिमिटेड जे एस आर,केएस गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर खूंटी,उत्कर्ष फाइनेंस बैंक रांची सहित करीब 22 कंपनियों का स्टॉल लगाया गया। रोजगार मेला में मुख्य रूप से जिला नियोजन पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, तोरपा विधायक प्रतिनिधि राहुल केशरी, समाज सेवी सोनू इमरान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, मुखिया अनूप कुजूर, विनोद उरांव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply