News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

गोमिया हाथी हमले के पीड़ितों से रिम्स में मिले मंत्री, मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजे की घोषणा

रांची, 07 फ़रवरी । बोकारो जिले के गोमिया क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद मंत्री इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद शनिवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने घायलों का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुआवजा राशि एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मंत्रियों ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों का समुचित और प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित किया जाए।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि भर्ती चार बच्चे और एक महिला अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है। मंत्रियों ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply