महापौर के पद के लिए 04 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
धनबाद, 03 फ़रवरी । नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए मंगलवार को 04 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में मोहम्मद परवेज खान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, पुष्पा कुमारी और अमित अग्रवाल का नाम शामिल है।