News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

इनरव्हील क्लब सुकेत ने एसएमए पीड़ित बच्ची की मदद के लिए जुटाए 46 हजार रुपये

मंडी, 11 फ़रवरी । इनरव्हील क्लब सुकेत की आम बैठक का आयोजन फ़ूड कोर्ट सुंदरनगर में क्लब प्रेसिडेंट अंजू ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद व असहाय लोगों की सहायता करना और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करने बारे चर्चा करना था। इसी कड़ी में एसएमए अर्थात् स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफ़ी टाईप-2 नामक बीमारी से पीड़ित बच्ची नेवन्या गुप्ता की मदद के लिए क्लब के सदस्यों ने क्लब की ओर से 11000 हज़ार रुपए की राशि बतौर सहायता राशि प्रदान की । इसके अतिरिक्त क्लब प्रेसिडेंट अंजू ठाकुर ने अपनी व्यक्तिगत निधि से 10000 रूपए, रुकमणी शर्मा ने 10000, नीना सूद , कुसुम मिन्हास व हिम्मती देवी ने अपनी व्यक्तिगत निधि से क्रमशः पांच-पांच हज़ार रुपए की राशि प्रदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। क्लब के सक्रिय सदस्य होने के नाते सभी सहयोग करने वाली महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने एकत्र की गई अनुदान राशि जो कि 46000 रूपए है, ज़रूरतमंद बच्ची नेवन्या गुप्ता के परिवारजनों को सहर्ष प्रदान कर क्लब का मान बढ़ाया है । क्लब की सदस्य ललिता बांगिआ ने बताया कि सभी सदस्यों ने नेवन्या के स्वस्थ होने की प्रार्थना की । क्लब प्रेसिडेंट अंजू ठाकुर ने कहा कि इनरव्हील क्लब सुकेत सदैव सामाजिक कल्याण और दीन-दुःखियों की सेवा के लिए सदैव प्रयासरत व समर्पित रहा है और भविष्य में भी रहेगा। क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी बातों और विचारों की सराहना की तथा उनका भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

इसके अतिरिक्त सिविल हॉस्पिटल सुंदर नगर के लिए इलेक्ट्रिक ब्लोअर डोनेट करने बारे भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया । इस अवसर पर क्लब सचिव मंजुला ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ बैठक का समापन किया ।

Leave a Reply