राज्यपाल हरिभाउ बागडे शुक्रवार को जोधपुर आएंगे
जोधपुर, 19 फरवरी । राज्यपाल हरिभाउ बागडे शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल बागडे 20 फरवरी को दोपहर 3.20 बजे भीलवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे शाम चार बजे सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, ग्राम लोरड़ी पंडितजी पहुंचेंगे। वे वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में सहभागिता करेंगे। राज्यपाल सायं 5.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। राज्यपाल बागडे 21 फरवरी को सुबह 8.30 बजे ग्राम पंचडोलिया, जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।