News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को आएंगे जोधपुर

जोधपुर,10 फरवरी । राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल बागड़े गुरुवार, 12 फरवरी को प्रात: 10.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रात: 10.50 बजे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर पहुंचेंगे, जहां प्रात: 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल बागड़े दोपहर 1.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 2.00 बजे किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply