News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

(संशोध‍ित) कांग्रेस के भ्रमजाल में अब अल्पसंख्यक समाज फंसने वाला नहीं : मखमूर

रायपुर, 18 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी अमीनून खान सूरी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है कि छत्तीसगढ़ बांग्लादेश बनते जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रमजाल में अब अल्पसंख्यक समाज फँसने वाला नहीं है।

आज जारी अपने बयान में मखमूर इकबाल खान ने कहा है कि इस तरह की देश विरोधी बात करने से पहले उन्हें तथ्यों का गहन अध्ययन करना चाहिए। मोर्चा अध्यक्ष खान ने कहा कि जिस तरह से भय का वातावरण कांग्रेस की सरकार में कायम था, उस समय कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रभारी को एक बार छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए था। सुरी इस तरह की सियासी बयानबाजी कर केवल गांधी परिवार को खुश करने में लगे हुए हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कहा कि इस तरह की बातें कहने से पहले सुरी को एक बार सोचना चाहिए। जिस तरह के हालात पश्चिम बंगाल में बने हुए है उसके बारे में कांग्रेस कुछ नहीं कहेगी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सर्व समाज का समग्र विकास हो रहा है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समाज को वोट बैंक का आधार ही माना है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज का जो विकास हुआ है, उससे अल्पसंख्यक समाज बेहद खुश हैं। देश की आजादी के बाद समाज को लेकर इतनी चिंताएँ कांग्रेस ने कभी नहीं की। वह केवल घड़ियाली आँसू बहाकर राजनीति करती रही है, जिसे समाज समझ चुका है ।

Leave a Reply