News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली 12 ज्योर्तिलिंग शिव संदेश यात्रा

मुरादाबाद, 11 फरवरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बुधवार को सिविल लाइंस स्थित आश्रम में 12 ज्योर्तिलिंग शिव संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा को पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों में स्थित 12 ज्योर्तिलिंगों की झांकी आकर्षक का केंद्र रही।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग झांकियों को देखने के लिए उमड़े। वहीं कई लोग इसे कैमरे में कैद करते नजर आए। यात्रा सिविल लाइंस आश्रम से होकर ताड़ीखाना चौक, कोर्ट रोड, गंज गुरहट्टी चौराहा से होते हुए निकली।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिर पर कलश और हाथ में शिव का झंडा लिए भोले के जयकारे लगाते हुए नजर आए। इस मौके पर आशा, लक्ष्मी, रीना, सुजाता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply