कोरबा : निगम आयुक्त ने दिलाई निगम के अधिकारी कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों को मतदाता शपथ
कोरबा, 25 जनवरी । आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज रविवार को निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार परिसर में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों, एन.यू.एल.एम. स्वसहायता समूह की सदस्यों एवं स्वच्छता दीदियों को मतदाता शपथ ग्रहण कराई।
उपस्थितजनों ने मतदाता शपथ ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि, हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मेरा भारत-मेरा वोट, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिक निगम केारबा द्वारा मतदाता दिवस का आयोजन किया गया।