News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा वाला वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार

नाहन, 03 जनवरी । पांवटा साहिब के भंगानी क्षेत्र नशे में धुत्त कुछ युवाओं ने समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी का वीडियो वायरल कर दिया। जिससे समुदाय विशेष में भारी आक्रोश है। हालांकि वीडियो बनाकर वायरल करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय भाजपा विधायक ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मामले के अनुसार शुक्रवार की शाम और शनिवार की सुबह पांवटा साहिब क्षेत्र में अचानक एक वीडियो वायरल हो गया वीडियो में नशे में दूध तीन युवक समुदाय विशेष को गालियां दे रहे हैं साथ ही पाकिस्तानियों और बांग्लादेशों को क्षेत्र से भागने की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने से समुदाय विशेष के लोगों में भारी आक्रोश है। युवकों द्वारा विशेष समुदाय के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आक्रोशित लोगों ने इस संदर्भ में पूरुवाला पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पावटा साहिब मुख्य थाने में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। पाँवटा साहिब क्षेत्र आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। यहाँ सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ रहते आए हैं। किसी भी प्रकार की असंवेदनशील टिप्पणी या व्यवहार इस साझा संस्कृति के विपरीत है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि इस मामले में संयम बरतें और जिम्मेदारी का परिचय दें। सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करें। आपसी सम्मान और संवाद ही किसी भी समस्या का समाधान है।उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएँ, ताकि समाज में शांति और विश्वास बना रहे।

Leave a Reply