सिरमौर में हिमपात से 29 सड़क मार्ग बन्द, 9 पेयजल योजनाएं प्रभावित
नाहन, 24 जनवरी । हिमाचल प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी बीते शुलक्रवार को पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। जिला के हरीपुर धार, नोहरा धार,संग डाह, शिलाई में हिमपात हुआ है। हरिपुर धार में जहां 2 फीट हिमपात हुआ है वहीं नोहरा धार क्षेत्र में 9 इंच बर्फबारी हुई है। जिला में हुए इस भारी बर्फबारी से बिजली आपूर्ति पर अधिक असर पड़ा है। बिजली के 3315 डी टी आर बंद हुए हैं जिसमे से अब 602 बंद हैं अन्य ठीक किये गए हैं। जिसके चलते पोटा व राजगढ़ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली बोर्ड कर्मी इन्हें सुचारू करने के कार्य में जुटे हुए हैं।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला में बर्फबारी होने से लोक निर्माण विभाग के 29 सड़क मार्ग बन्द हुए हैं और उन्हें खोलने का काम चला हुआ है। इनमें संगडाह और राजगढ़ अधिक प्रभावित हुए हैं। जिला के सभी राष्ट्रीय उच्च मार्ग खुले हुए हैं। जिला में तूफान से भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है और इस समय 3315 डी टी आर बन्द हुए हैं जिसमे से 602 बंद पड़े हैं जिन्हें सुचारू करने का काम चला हुआ है। इसके इलावा 9 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। सभी को सुचारू करने का कार्य चला हुआ है।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने लोगो से भी आवाहन किया है कि वो मौसम को देखते हुए सावधानी रखें। जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है और हालत पर नजर रखे हुए है।