संभल में बाल विवाह मुक्ति रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संभल, 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभागार से जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बाल विवाह रोकने को लेकर सख्त संदेश देते हुए कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत यह एक गंभीर अपराध है और इसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान जन-जागरूकता पर आधारित है, ताकि समय रहते बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार का बाल विवाह होने की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने के लिए नागरिक पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और जीआरसी हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने कहा कि आपकी एक सूचना किसी बच्चे का भविष्य संवार सकती है। बाल विवाह को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।————-