पीठ बाजार में बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हादसा टला
हरिद्वार, 30 जनवरी । ज्वालापुर के व्यस्त पीठ बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि विद्युत तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते खंभे से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
ज्वालापुर पीठ बाजार के मोहल्ला झाड़ान में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए घटिया क्वालिटी के बिजली के तारों में भीषण आग लग गयी। जिस कारण विद्युत विभाग द्वारा पोल पर लगे सभी बिजली मीटर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। क्षेत्रवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना तत्काल दमकल की टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आग आसपास की दुकानों को भी अपनी ख्पेट में ले सकती थी, जिस कारण से बड़ा हादसा हो सकता था।