News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

विधायक पनिहार ने टोहाना में फहराया तिरंगा

फतेहाबाद, 26 जनवरी । जिलाभर में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। टोहाना में नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। पीएसआई उमेद सिंह के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी। मुख्य अतिथि ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद परिवारों को सम्मानित भी किया।

समारोह में रणधीर पनिहार ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदानों से ही देश को गणतंत्र दिवस मनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित सभी महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर चहुंमुखी प्रगति कर रहा है । इस दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा लघु सचिवालय परिसर में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं से मिलकर उनका हौंसला बढाया।

रतिया में आयोजित उपमंडलस्तरीय समारोह में जिला परिषद की चेयरपर्सन सुमनलता सिवाच ने तिरंगा झंडा फहराया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी।

Leave a Reply