News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

अनूपपुर: जगत विहीन कुआं में गिरने से सफेद भालू शावक की मौत

अनूपपुर, 23 जनवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी विकाशखंड के ग्राम मुंडा में गुरूवार-शुक्रवार की रात विचरण करते हुए सफेद रंग का नर भालू शावक की अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भालू के शव को बाहर निकाल कर परीक्षण अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जैतहरी के गढ़ियाटोला भी अंतर्गत मुंडा गांव की चूहिराटोला निवासी मनदेव राठौर के खेत में स्थित जगत विहीन कुआं जिसमे गुरुवार-शुक्रवार की रात भालू के गिरने एवं अन्य के तेजी से आवाज करने को सुन ग्रामीणों ने गढ़ियाटोला वनरक्षक नरेंद्र पटेल को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने भालू को कुएं से बाहर निकाल कर परीक्षण किया, जिसमें सफेद नर भालू शावक मृत पाया गया। मृत भालू के शव को वन डिपो जैतहरी लाकर शव परीक्षण कराने बाद वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया ।

Leave a Reply