News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

छात्रा को बंधक बनाने का आरोपित शिक्षक निलंबित, गिरफ्तार

सुलतानपुर, 28 जनवरी । उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के सरकारी शिक्षक को पुलिस ने बुधवार काे गिरफ्तार कर लिया। उस पर तीसरी कक्षा की छात्रा को अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप है। शुरुआती जांच के बाद बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने उसने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

छात्रा के दादा ने पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया है कि शिक्षक अब्दुल रशीद अपने दो साथियों के साथ उनकी नातिन को एक चार पहिया वाहन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए गया। उन्होंने बच्ची का मुंह गमछे से बांध दिया था। करीब दो घंटे बाद वे उसे घर से एक किलोमीटर दूर एक मस्जिद के पास छोड़कर फरार हो गए।

छात्रा के चाचा ने जानकारी दी कि बच्ची ने शाम को अपने पिता को बताया कि ‘कोई सर’ उसे ले गए थे। देर से घर पहुंचने पर मां की डांट के डर से उसने पहले पूरी बात नहीं बताई थी। बाद में उसने बताया कि सर के साथ दो अन्य लोग भी थे, जो उसे गाड़ी में ले गए और उसका मुंह बांध दिया था। इस मामले में जब आरोपित शिक्षक अब्दुल रशीद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

सीओ लंभुआ ऋतिक कुमार ने बुधवार को बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी करौंदीकला को सौंपा है।

Leave a Reply