News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता काे रक्तदान कर पुलिस ने बचाई जान

उरई, 27 जनवरी । उत्तर प्रदेश के उरई में शरीर में अत्यधिक रक्त की कमी से जूझ रही 13 वर्षीय नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के लिए जिले की रामपुरा थाना प्रभारी व कर्मियाें ने रक्तदान कर मंगलवार काे जान बचाने के साथ मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया कि इलाके की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को अधिक रक्तस्राव के चलते गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य 12 प्वाॅइंट के स्थान पर मात्र 2 प्वाॅइंट रह गया था, जिससे उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई थी।

उसकाे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई गई। इसी क्रम में उनके साथ आरक्षी विकास एवं आरक्षी आदित्य कुमार तिवारी ने आगे बढ़कर एक-एक यूनिट रक्तदान कर पीड़िता के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply