पामेला कोंटी भारतीय अंडर 17 महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच नियुक्त
नई दिल्ली, 25 जनवरी । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पामेला कोंटी को भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की मुख्य कोच नियुक्त किया है।
एआईएफएफ ने रविवार को बताया कि 43 वर्षीय इटली की पूर्व खिलाड़ी पामेला कोंटी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में तैयार हो रही युवा महिला टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो गई हैं, जहां टीम अप्रैल में चीन में शुरू होने वाले एएफसी अंडर 17 महिला एशियाई कप 2026 की तैयारी कर रही है। कोंटी के सहयोगी दल के हिस्से के तौर पर, उनके भाई विंसेंजो कोंटी भी सहायक कोच के रूप भारतीय अंडर-17 महिला टीम से जुड़ेंगे। निवेथा रामदास सहायक कोच के रूप में अपना काम जारी रखेंगी।
पामेला कोंटी का पहला आधिकारिक टूर्नामेंट सैफ अंडर 19 महिला चैम्पियनशिप 2026 होगा, जो 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होगा। टुर्नामेंट में भारत अपनी अंडर 17 टीम के साथ भाग लेगा।