News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

धर्मशाला, 19 जनवरी । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आ वास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हितों से संबंधित प्रमुख मामलों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा और प्रदेश की प्रगति के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह किया। यह बैठक राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं को गति देने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply