News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में कांग्रेस का उपवास

पूर्वी सिंहभूम, 11 जनवरी । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में बदलाव के फैसले के विरोध में रविवार को उपवास सह धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना साकची स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा का नाम बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा और उनकी छवि को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला केवल नाम परिवर्तन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से योजना की मूल भावना और उद्देश्य को भी प्रभावित किया जा रहा है।

परविंदर सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण तबके के लिए जीवनरेखा साबित हुई है। इस योजना के जरिए करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है।

Leave a Reply