News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

भारत रिन्युएबल एक्सपो आज से

जयपुर, 16 जनवरी । भारत रिन्युएबल एक्सपो का उद्घाटन आज होगा। राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर एक्सपो का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक होगा। एक्सपो का सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे सेक्टर पर फोकस रहेगा।

समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराडी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा, आरआरईसीएल के सीएमडी रोहित गुप्ता मौजूद रहेंगे। एक्सपो में आम उपभोक्ता सोलर पैनल, कंपोनेंट, इंस्टॉलेशन, सर्विस के साथ सरकार की सब्सिडी योजना की जानकारी ले सकेंगे।

Leave a Reply