News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

झज्जर : गणतंत्र दिवस समारोह में दिखी प्रदेश की उन्नति व प्रगति की झलक

झज्जर, 26 जनवरी । जिला स्तर पर 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को राज्य परिवहन की स्थानीय कर्मशाला के प्रांगण में गरिमामय ढंग से मनाया गया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि ने समारोह में मौजूद युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाडिय़ों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समाज सेवकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह आरंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजेश नागर ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य होने के साथ-साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, प्रशासन से पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, उपायुक्त की धर्मपत्नी मोहिनी स्वप्निल पाटिल व डीसीपी जसलीन कौर उपस्थित रहे। परेड कमांडर एसीपी अनिरुद्ध चौहान के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी प्रथम, हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी दूसरे और सीनियर एनसीसी विंग की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply