News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सोनीपत: गन्नौर में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के नाम पर होगा स्टेडियम

देवेंद्र कादियान ने कहा कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और प्रमुख चौकों का नामकरण किया जाएगा।

रेलवे रोड पर जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थित ढंग से जाली लगाई जाएगी। अड्डा

क्षेत्र में बने महाराजा अग्रसेन द्वार की तर्ज पर बेगा रोड पर यमुना द्वार सहित अन्य

द्वारों का निर्माण किया जाएगा। गन्नौर स्टेडियम का नाम अटल रखने की घोषणा भी की गई।

विधायक

ने बताया कि गांधी नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है, इसलिए

इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में वार्ड पार्षद कृष्ण टांक ने रेलवे

लाइन के दूसरी ओर श्मशान घाट की मांग रखी, वार्ड 6 के पार्षद अजय सरोहा ने गौशाला से

सटी गली में लंबे समय से जलभराव की समस्या उठाई। पार्षद सतबीर शर्मा ने वसंत विहार

में पानी की निकासी की समस्या रखी। बैठक में अड्डा क्षेत्र में ओवर ब्रिज के नीचे शौचालय

निर्माण, आधार पहचान पत्र केंद्र बंद होने और मतदाता सूची अधिकारियों की लापरवाही जैसे

मुद्दे भी उठे। विधायक ने उपमंडल अधिकारी से दूरभाष पर बात कर संबंधित अधिकारियों की

बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी करने को कहा।

नपाध्यक्ष

अरुण त्यागी ने बताया कि नगरपालिका द्वारा अब तक लगभग 690 बेसहारा गोवंश और 300 बंदरों

को पकड़ा गया है। विधायक ने इसे शहर के लिए आवश्यक कदम बताया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक

वार्ड में 50-50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से

वर्षा जल निकासी योजना की निविदा शीघ्र जारी की जाएगी। नगरपालिका की आय बढ़ाने के लिए

चिन्हित भूमि पर व्यावसायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस अवसर

पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर, जेई अरविंद सहित पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply