हिसार : चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
से जरूरी कागजात निकालने तक का मौका नहीं मिला।
बताया जाा रहा है कि पड़ाव निवासी एक व्यक्ति
अपनी रिट्ज कार से किसी काम जा रहा था। जब वह ग्रोवर मार्केट पहुंचा तो कार में से
धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की व्यक्ति
को कार से डॉक्यूमेंट व जरूरी सामान निकालने का समय नहीं पाया और कार कुछ ही मिनटों
में पूरी तरह जल गई।
इसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंची और दमकल विभाग को इसकी सूचना
दी। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि उसकी पेट्रोल की कार है और
अचानक इसमें आग लग गई। कार चालक के अनुसार उसे समझ नहीं आया कि अचानक कार में आग कैसे
लग गई। उसने बताया कि वह किसी काम से बस स्टेंड की ओर जा रहा था, मगर अचानक आग लग गई
और उसे संभलने का मौका मिलता इससे पहले ही आग फैल गई।