News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

नारायणपुर कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से पैसे की मांग, सतर्क रहने की अपील

नारायणपुर, 29 जनवरी । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की कलेक्टर नम्रता जैन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम नागरिकों और अधिकारियों से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

मिली जानकारी के अनुसार, फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर +84 562679691 के माध्यम से कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है। संबंधित बैंक खाते में दर्ज नाम मो. शवीर बताया गया है, जिसका अकाउंट नंबर 27110100044055 तथा आईएफएससी कोड है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा इस प्रकार की कोई भी व्यक्तिगत धन मांग नहीं की गई है । यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply