मुख्यमंत्री ने बदरपुर में 85 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
नई दिल्ली, 25 जनवरी । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बदरपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए आज 85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बजट का आंकड़ा नहीं, बल्कि बदलाव का संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह उस परिवर्तन की शुरुआत है, जिसका सपना बदरपुर के लोगों ने वर्षों से देखा है। ओखला लैंडफिल को खत्म करने के लिए हमारी सरकार तेजी से काम कर रही है और क्षेत्र की जनता इस बदलाव की साक्षी है। उन्होंने कहा कि इस बजट का एक-एक रुपया जनता के हित में लगेगा। काम पारदर्शी होगा, समय पर पूरा होगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बदरपुर को स्वच्छ, सुरक्षित व आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मंगोलपुरी से विधायक राजकुमार चौहान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे।