जाैनपुर में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में दंपति समेत पांच गिरफ्तार
जौनपुर, 26 जनवरी । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में रविवार देर रात काे दंपति समेत पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से धार्मिक प्रचार सामग्री भी बरामद की है।
लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि अपराध निरीक्षक विजय शंकर यादव एवं महिला कांस्टेबल आरती सिंह की टीम ने रविवार की देर रात्रि राजेन्द्र चौहान की बाउंड्री, कुद्दूपुर श्रीनगर के पास से दंपति सहित पांच लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया।