News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः हाइवे पर बाइक सवार के साथ मारपीट कर लूट ले गए सवा लाख से अधिक का माल

राजगढ़,25 जनवरी । राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र में ग्राम झाड़ला जोड़ के नजदीक बाइक सवार शिक्षक को तीन अज्ञात बदमाशों ने हाथ देकर रोका और उसके साथ मारपीट की। बदमाश उसके मोबाइल से फोन पे के माध्यम से सवा लाख से अधिक रुपए निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम खानपुरा हालमुकाम आदर्श काॅलोनी ब्यावरा निवासी 46 वर्षीय गोपाल प्रसाद पुत्र बापूलाल यादव ने बताया कि बीती शाम बाइक द्वारा भोपाल से ब्यावरा जा रहा था। इसी दौरान ग्राम हाइवे स्थित ग्राम झाड़ला जोड़ के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने पेट्रोल की मांग करते हुए हाथ देकर रोका। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसके पास से मोबाइल, आधारकार्ड, पेनकार्ड और नकद दो हजार रुपए छीन लिए। बदमाशों ने धमकी देकर उससे फोन पे का पिन नंबर पूछा और उसके मोबाइल से एक लाख 24 हजार 800 रुपए निकाल लिए और बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइक बरामद की है, जो चोरी की बताई गई है। पुलिस ने मौके से फरार बदमाशों के खिलाफ धारा 140(3),309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया गया है साथ ही घटनास्थल से एक बाइक बरामद की गई है, जो चोरी की है। आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वह हिरासत में होंगे।

Leave a Reply