News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

यमुनानगर: नहर में डूबे शराब ठेकेदार का शव पांच दिन बाद मिला

बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

यह

हादसा 31 दिसंबर को हुआ था। जानकारी के अनुसार, पानीपत के थाना डाहर

क्षेत्र के गांव लाखू बुआना निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र अपने तीन दोस्तों

संदीप, सूरजीत और प्रवीण के साथ नए साल पर यमुनानगर घूमने आया था। दिनभर

घूमने के बाद सभी बुड़िया थाना क्षेत्र के कश्मीरगढ़ गांव में एक दोस्त के

घर ठहरे थे। शाम के समय देवेंद्र दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में

नहाने उतरा, इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही

गोताखोर अमर सिंह की टीम को मौके पर बुलाया गया।

रातभर और अगले कई दिनों तक

सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नहर का जलस्तर भी कम कराया गया, लेकिन तेज बहाव और

कड़ाके की ठंड के कारण शुरुआती दिनों में कोई सफलता नहीं मिल सकी। आखिरकार

पांचवें दिन देवेंद्र का शव बरामद हुआ। देवेंद्र शराब का ठेका चलाता था और

दो बच्चों का पिता था। उसका बड़ा भाई हरियाणा पुलिस में जबकि छोटा भाई

रोडवेज विभाग में कार्यरत है। परिजन बीते पांच दिनों से नहर किनारे डेरा

डाले हुए थे। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव

में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply