News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

भाजपा ने विकसित भारत-जी राम जी अभियान को संचालित करने तीन सदस्यीय टीम का किया गठन

जगदलपुर, 15 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ जनजागरूकता अभियान को मजबूती देने के लिए संगठनात्मक स्तर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव को इस अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अभियान को जिले भर में प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु एक संयोजक और तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है । इसमें परीसराम बेसरा, रैतूराम कश्यप एवं रामकुमारी यादव को सदस्य बनाया गया है।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं जी राम जी अभियान के जिला संयोजक नरसिंह राव ने गुरुवार काे कहा कि भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है – जनता के प्रति जवाबदेही और व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता। भाजपा के डबल इंजन सरकार का संकल्प स्पष्ट है, कि विकास की हर योजना भ्रष्टाचार से परे रहे, ताकि शासन की एक-एक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनता का पैसा जनता के काम में लगे, इसके लिए भाजपा सरकार पारदर्शी व्यवस्था, सख्त निगरानी और ईमानदार क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी । बता दें कि यह अभियान केंद्र सरकार के ‘विकसित भारत’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है । भाजपा संगठन ने उम्मीद जताई है, कि नरसिंह राव के नेतृत्व में यह जनजागरूकता अभियान बस्तर जिले में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और आम नागरिकों को अधिकाधिक जोड़ने में सफल रहेगा।

Leave a Reply