उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन का शिकंजा, 14 प्रतिष्ठानों की जांच, 6 नमूने सील
गठित टीमों में उप जिलाधिकारी अजीतमल, उप जिलाधिकारी विधूना, उप जिलाधिकारी औरैया, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (कृषि), भूमि संरक्षण अधिकारी (अभियंत्रण) तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता औरैया शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कुल 14 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 6 उर्वरकों के नमूने जांच हेतु सील कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जांच में अनियमितता पाए जाने पर मैसर्स पाठक ट्रेडर्स औरैया तथा मैसर्स भदौरिया खाद भंडार औरैया के स्टॉक निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं मैसर्स श्री बिहारी जी खाद भंडार बाबरपुर के पलायित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। मैसर्स दुबे खाद बीज भंडार भीखेपुर को रेट व स्टॉक बोर्ड न लगाने पर चेतावनी/नोटिस दिया गया।