News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

समिट बिल्डिंग में चल रहे दो बारों को नगर निगम ने किया सील

लखनऊ, 30 दिसम्बर । लखनऊ नगर निगम ने गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित दो बारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। निगम की यह कार्रवाई बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में की गई है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि समिट बिल्डिंग में संचालित ब्लैक ब्रयू हाउस बार को बीते छह महीनों से लगातार ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन बार संचालक द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया। इसके बावजूद बार का संचालन जारी रखा गया, जिसके चलते निगम टीम ने मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने बार में मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर निकलवाया, इसके बाद परिसर को सील कर दिया गया।

इसी क्रम में नगर निगम ने किंग क्लब हाउस को भी सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठान को भी ट्रेड लाइसेंस जमा न करने के संबंध में कई बार नोटिस दिए गए थे। लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।नगर निगम के अनुसार, ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए लगभग 55 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शहर में बिना लाइसेंस संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर निगम टीम ने दोनों बारों पर ताला लगाकर सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की।

Leave a Reply