बलरामपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली देवकुमार की किस्मत, पक्के मकान ने दी सुरक्षा, सम्मान और नई शुरुआत
वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके जीवन में नई आशा लेकर आई। जब उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके नाम आवास स्वीकृत हुआ है, तो उनकी आँखों में खुशी के आँसू छलक उठे। लंबे इंतज़ार के बाद उन्हें एक सुरक्षित छत मिलने वाली थी। ग्राम पंचायत के सहयोग से आवास निर्माण तेजी से हुआ और आज वे अपने परिवार के साथ एक पक्के, मजबूत और सुंदर घर में राहत और सम्मान के साथ रह रहे हैं।
देवकुमार बताते हैं कि नया घर उनके जीवन में बड़ी बदलाव लेकर आया है। अब बारिश या तूफान का डर नहीं, बच्चों के लिए सुरक्षित छत है और परिवार के लिए स्थिरता का एहसास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है।
सुलसुली गांव में देवकुमार का पक्का मकान इस योजना की सफलता का एक प्रेरक उदाहरण बन गया है, जिसने एक परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की राह दिखाई है।