रोटरी क्लब ऑफ़ रांची ने राज्यपाल को डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ़्रेंस “समागम” के लिए किया आमंत्रित
राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि यदि वे उस समय रांची में उपस्थित रहे, तो वे कॉन्फ़्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अवश्य उपस्थित होंगे। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों को आगामी सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
यह कॉन्फ़्रेंस 19 दिसंबर से 21 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है।