राहुल गांधी 17 दिसंबर को पेरिस में भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी भारतीय समुदाय के लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने, एनआरआई से जुड़े मुद्दों और भारतीय ओवरसीज कांग्रेस की भूमिका को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श होगा। बैठक का उद्देश्य यह समझना है कि भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के संपर्क को और विस्तृत करने और इसकी विचारधारा को विदेशों में फैलाने में योगदान देना है।
————