News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सातवें स्थान पर रहे राघवेंद्र बिष्ट अपने विद्यालय में सम्मानित

इस उपलब्धि के साथ विद्यालय पहुंचने पर बुधवार को शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति व बाल सैनिकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर एलारा कैपिटल लंदन के सीईओ राज भट्ट ने भी राघवेंद्र को सम्मानित करते हुए पौड़ी में प्रशिक्षण के लिए दस हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है।

कार्यक्रम के दौरान जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली में लिपिक के पद पर कार्यरत राघवेंद्र की माता माया देवी एवं उनके मामा प्रदीप बिष्ट को भी विशेष सम्मान दिया गया।

Leave a Reply