News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रायगढ़ जिले में 5.24 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी खरीद

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्तमान में उपार्जन केंद्रों की खरीद सीमा में वृद्धि की गई है। इस परिप्रेक्ष्य में सभी समितियां मैनुअल टोकन वास्तविक धान की आवक एवं निर्धारित लिमिट के अनुरूप ही जारी करें। टोकन काटते समय लघु एवं सीमांत कृषकों को अनिवार्य रूप से प्राथमिकता दी जाए। निर्धारित सीमा शेष रहने की स्थिति में दीर्घ कृषकों के टोकन काटे जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले की किसी भी समिति में लघु अथवा सीमांत कृषकों का टोकन नहीं कटने जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान उपार्जन केंद्रों पर खरीदे गए धान एवं शेष बारदानों का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा संबंधित विवरण समय पर पोर्टल में प्रविष्ट किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply