जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 500 से अधिक वक्ता करेंगे शिरकत
इस बार के संस्करण में साहित्य, इतिहास, राजनीति, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक मुद्दों, कविता और कला की विविध विषय-वस्तु शामिल की गई है।
सह-संस्थापक और महोत्सव सह-निदेशक नमिता गोखले ने बताया कि बुकर्स पुरस्कार विजेता किरण देसाई, इंटरनेशनल बुकर विजेता बानू मुश्ताक, गोपालकृष्ण गांधी, स्टीफन फ्राय, विश्वनाथन आनंद जैसे दिग्गज अपने नए कार्यों और विचारों पर चर्चा करेंगे। पांच दिवसीय यह सांस्कृतिक पर्व एक बार फिर जयपुर को वैश्विक साहित्यिक मानचित्र के केंद्र में लाने को तैयार है।