News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

हिसर संस्था ने 900 परिवारों को वितरित की आपदा राहत किट

हिसर संस्था की सचिव स्वतंत्री बंधानी ने बताया कि उक्त आपदा किट अमीरीकेयर फाउंडेशन एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत संगठन है, जो दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आपदा प्रभावित लोगों को चिकित्सा आपूर्ति और सहायता पहुंचाने का काम करता है। फाउंडेशन के राज्य समन्वयक महेंद्र नेगी और सचिन ने आपदा राहत किट वितरण कार्यक्रम 4 दिसंबर 2024 से शुरू किया गया।

हिसर संस्था की सचिव ने बताया कि आपदा राहत किट आपदा प्रभावित परिवारों को एक छोटी सी मदद मिली है और इसमें हनीवेल कंपनी की ओर से जो कीट तैयार की गई है उसमें दैनिक उपयोग की सामग्री, चादर, तिरपाल, मच्छरदानी, पीपा, रस्सी, सेनेटरी किट, कुल मिला कर 22 आइटम इस राहत किट में दिए गए । संस्था की सचिव स्वतंत्री बंधानी ने हनीवेल कंपनी और अमेरीकेयर फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

:

Leave a Reply