News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Sports

राष्ट्रीय खेलों में नैनीताल की ईरा ने तैराकी में दिलाया उत्तराखंड को पहला पदक

उल्लेखनीय है कि ईरा रावत नगर के सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज में कार्यरत किरन रावत व देहरादून के व्यवसायी पिता विजेंद्र रावत की इकलौती पुत्री है और नैनीताल के सेंट मेरीज कॉन्वेंट कॉलेज की छात्रा रही हैं। वर्तमान में देहरादून में कक्षा नौ में पढ़ रही हैं। ईरा की सफलता में उनके प्रशिक्षक नीरज चौधरी, नीतेश राणा, शुभम कुमार, सर सिरीज रेडी मत्स्य इन्कॉरपोरेशन, जॉन क्रिस्टोफर बसावन गुड़ी एक्वेटिक सेंटर, उदय चौहान और भरत पुन्या का विशेष योगदान रहा है।

उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत और शिक्षा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने ईरा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply