News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घंटा कोयला परिवहन रहा बाधित

इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लगभग तीन घंटे तक लातेहार-मुरुप- हेरहंज पथ को जाम रखा। बाद में थाना प्रभारी की ओर से मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राजू टाना भगत मंगलवार को अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था। वह सड़क के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान तुबेद कोलियरी से कोयला लेकर जा रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेेेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण का कहना था कि राजू अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। इसलिए उसके परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। बाद में थाना प्रभारी की ओर से ग्रामीणों को समझाने और ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की ओर से मुआवजा दिए जाने की बात स्वीकार करने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।

इस घटना के कारण लगभग तीन घंटे तक कोलियरी से कोयला का परिवहन बाधित रहा।

Leave a Reply