News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

मवेशी चराने गए अधेड़ की हत्या, जंगल में मिला शव

परिजनों के अनुसार सोमवार को पच्चू मोची अपना और गांव के मवेशियों को लेकर चराने के लिए निकले थे। लेकिन वे शाम तक नहीं लौटे। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला।

वहीं बुधवार को परिजनों ने घटना की जानकारी मुखिया पति नन्दू मोची को दी। मुखिया पति ने ग्रामीणों के साथ पच्चू की खोज में निकले। घर से ढाई किलोमीटर दूर डबरा जंगल में पच्चू के शव को बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार पच्चू की हत्‍या किसी धारदार हथियार से अपराधियों ने कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गांव मेंकर दिया गया।

इस घटना को अंधविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है। स्‍थानीय लोगों के अनुसार ओझागुणी का आरोप लगाकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply