News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हत्या के प्रतिशोध में हुई थी सिनू की हत्या, तीन गिरफ्तार

यह जानकारी एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

तीन वर्ष पूर्व हुई थी कानू मुंडा की हत्या

गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व दिसंबर महीने में ही मृतक सिनू पूर्ति और उसके भाई सागर पूर्ति ने जमीन हड़पने की नीयत से अपने चाचा मंगरा मुंडा उर्फ दशाय मुंडा के बेटे कानू मुंडा की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया था। उस समय पुलिस ने दोनों भाइयों सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, सिनू पूर्ति जब जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया, तो कानू मुंडा के पिता मंगरा मुंडा उर्फ दशाय मुंडा ने अपने उक्त रिश्तेदारों के साथ सिनू पूर्ति की हत्या की योजना बनाई और मौका मिलते ही सिनू पूर्ति की निर्मम हत्या उसी तरीके से कर दी, जैसे तीन वर्ष पूर्व उसके बेटे कानू मुंडा की हत्या की गई थी। सिनू के सिर को भी धड़ से अलग कर गांव के समीप जमीन पर दफन कर दिया गया था।

सिनू पूर्ति की बहन मांगी कुमारी ने तीन दिसंबर को मुरहू थाना में सिनू पूर्ति के दो दिनों से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की, तो पुलिस को यह जानकारी मिली कि इट्ठे के सड़गीगढ़ा नामक स्थान पर एक शव को दफन किया गया है, जिसमें पैर की उंगली दिखाई दे रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट के रूप में मुरहू सीओ की उपस्थिति में दो अलग-अलग जगह जमीन खोदकर मृतक सिनू पूर्ति का सिर और धड़ बरामद किया था, जिसकी पहचान उसके स्वजनों ने की थी। इस संबंध में मुरहू थाना में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने जब उक्त आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के उद्वेदन के लिए खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में गठित छापामार टीम में खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक किशुन दास, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, मुरहू थाना एसआई अरविंद कुमार, एसआई जितेंद्र राम, एसआई कंचन कुमार कुशवाहा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply