News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

जुए के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सात बाइक और नकद बरामद

रविवार देर रात गठित छापेमारी दल का नेतृत्व स्वयं कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोग खुले स्थान का फायदा उठाकर अंधेरे का सहारा लेते हुए फरार हो गए। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सात बाइक, 530 रुपये नकद और ताश के दो बंडल बरामद किया है।

इस मामले में कोवाली पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए करीब 15 अज्ञात जुआरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब फरार आरोपितों की पहचान करने में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सोमवार को थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि क्षेत्र में जुआ सहित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जुए में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं।

Leave a Reply