News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

धनबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अटल स्मृति पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान के दौरान बाबूलाल मरांडी ने पार्क परिसर की साफ-सफाई कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग में मोबाइल की टॉर्च और लाइट की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने से जुड़े वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जनता को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने झोले में शव ले जाने से जुड़े वायरल वीडियो पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह वीडियो राज्य सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है और यह बताता है कि झारखंड में आम लोगों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई है। उन्होंने राज्य सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार करने की मांग की।

Leave a Reply